फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Directorate sought report of matching of income with family identity card

निदेशालय ने मांगी परिवार पहचान पत्र से आय के मिलान की रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Directorate sought report of matching of income with family identity card
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिन विद्यार्थियों को नियम 134ए के तहत दाखिला दिया गया है और जिन्हें दाखिला दिया जाना है, उनके अभिभावकों की आय का परिवार पहचान पत्र से मिलान होगा। स्कूलों को 25 जनवरी तक इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को देनी होगी। आय का मिलान करके रिपोर्ट एडीसी की अध्यक्षता वाली तीन स्तरीय कमेटी जारी करेगी।
इस रिपोर्ट को जिला शिक्षा विभाग की ओर से निदेशालय को भेजा जाएगा। विभाग की ओर से इस संदर्भ में पत्र जारी करके जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार विभाग की ओर से एक निर्धारित प्रारूप भी दिया गया है। जिसमें कितने विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुआ, कितनों को दाखिला दिया गया। आय का मिलान हुआ या नहीं, कितने अभिभावकों की आय दो लाख से ज्यादा है और कितने दाखिलों को कोर्ट केस का हवाल देकर रद्द किया गया है। इन सभी बिंदुओं पर स्कूलों को रिपोर्ट देनी होगी। विभाग की इस तरह की व्यवस्था के बाद दाखिला प्रक्रिया और तेज होने की उम्मीद है, क्योंकि अब सभी स्कूलों को रिपोर्ट भेजनी होगी। जिले में अब भी 1039 विद्यार्थियों को दाखिले का इंतजार है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 308 विद्यार्थियों का हुआ दाखिला
दाखिले के लिए अभी भी पोर्टल खुला है जबकि अंतिम तिथि 15 जनवरी थी। शुक्रवार को भी 308 विद्यार्थियों को दाखिला मिला। जिले के सभी छह खंडों में कुल 2724 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए थे। इनमें से अब तक 1308 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। वहीं आय ज्यादा मिलने व अन्य कारणों से 377 विद्यार्थियों के दाखिले निरस्त भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

135 स्कूलों की रिपोर्ट जाने के बाद विभाग ने की सख्ती
इसी सप्ताह में विभाग की ओर से ऐसे स्कूलों को भी चिह्नित किया गया था। जिन्होंने अभी तक एक भी विद्यार्थी को दाखिला नहीं दिया। ऐसे 135 स्कूलों की सूची बनाकर विभाग की ओर से निदेशालय भेजी गई थी। स्कूलों की इस तरह की लापरवाही को देखने के बाद विभाग की ओर से 25 जनवरी तक विशेष प्रारूप में पूरी जानकारी तक रिपोर्ट मांगी है।

दाखिला देने से स्कूल मना नहीं कर सकते। विभाग की ओर से उनकी पिछली फीस का भुगतान कर दिया गया है। ऐसे में सभी पात्र विद्यार्थियों को स्कूलों की ओर से दाखिला दिया जाना है। इसकी रिपोर्ट भी 25 जनवरी तक हमें निदेशालय भेजनी है।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed