फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Direct sowing of paddy saves 40% water

Karnal News: धान की सीधी बिजाई से 40 फीसदी पानी की बचत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Direct sowing of paddy saves 40% water
निसिंग। कृषि एवं कल्याण विभाग की ओर से फसल विविधीकरण कार्यक्रम के तहत धान की सीधी बिजाई के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन औंगद व प्योंत गांव में किया गया। इनमें करीब 50 गांवों के लोगों ने भाग लिया। इसमें किसानों को बताया गया कि धान की सीधी बुआई से जहां पानी की बचत होती है वहीं पैदावार अच्छी व उच्च गुणवत्ता की होती है।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डाॅ. कर्मवीर गिरी व सहायक तकनीकी प्रबंधक विकास पंवार व संदीप जांगड़ा ने किसानों को धान की सीधी बिजाई के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में धान की खेती में सिंचाई के पानी की ज्यादा जरूरत होती है लेकिन पर्यावरण के लिहाज से धान की सीधी बुआई फायदेमंद है। धान की रोपाई विधि के बजाय धान की सीधी बुवाई विधि अपनाकर 40 प्रतिशत तक पानी की बचत की जा सकती है। विकास पंवार ने किसानों को बताया कि वह पानी की बचत में सबसे ज्यादा योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा इस बार धान की सीधी बुआई पर 3500 की बजाय 500 रुपए अधिक अनुदान दिया जा रहा है। इस मौके हाकम सिंह, राजकुमार भार्गव, गौतम पांचाल, ईशम सिंह, रोहताश, कुलदीप सिंह, दलविंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed