{"_id":"f125402b3dce1270a414baebeb0ce774","slug":"did-fame-manan-honured-with-karnal-ratna-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईडी फेम मनन को करनाल रत्न अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईडी फेम मनन को करनाल रत्न अवार्ड
करनाल
Updated Thu, 27 Feb 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निफा और आरपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नालाजी की ओर से डांस इंडिया डांस के उपविजेता मनन सचदेवा को करनाल रत्न के अवार्ड से नवाजा गया।
मनन को यह अवार्ड करनाल के कलाकार विक्रमजीत विर्क ने दिया। तरावड़ी के मनन ने एक निजी चैनल पर प्रसारित हुए रियेलिटी शो में करनाल का नाम चमकाया है। सम्मान देने वालों में आरपी ग्रुप की ट्रस्टी सुमित्रा सिंघल, केंद्रीय मृदा लवणता केंद्र के निदेशक डीके शर्मा, निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु, पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हेड राकेश गुप्ता, आरपी ग्रुप के निदेशक सौरभ गुप्ता, कार्यकारी निदेशक घनश्याम शर्मा, निफा संयोजक एडवोकेट नरेश बराना और वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह आहुजा शामिल थे।
इस मौके पर निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु ने बताया कि मनन ने फाइनल तक 35 एपीसोड में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि मनन को सम्मान विक्रमजीत विर्क के हाथों से मिल रहा है, जिन्होंने करनाल के थरवा माजरा गांव से निकल कर टीवी सीरियलों और हिंदी और दक्षिण भारत की फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। इस अवसर पर मनन सचदेवा को डांस सिखाने वाले उसके तीन डांस गुरुओं रिक्की चावला, धीरज चावला व अनुराग कालड़ा को भी सम्मानित किया गया।
मनन सचदेवा के पिता चंद्रप्रकाश व जीटीवी से आए समीर का विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस दौरान मनन के साथ उसके तीनों डांस गुरुओं ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर निफा के सह सचिव मनजीत सिंह, गगनदीप सिंह देवगन, जिला प्रधान बलिहार सिंह, युवा विंग प्रधान जितेंद्र नरवाल, संयोजक गौरव पूनिया, छात्र विंग सचिव नौनीत वर्मा, सुधीर जांगड़ा, दिनेश शर्मा और एडवोकेट अशोक सिरसी मौजूद थे।