फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dhaba owners opened cut, FIR lodged against 22

Karnal News: ढाबा मालिकों ने खोले कट, 22 पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owners opened cut, FIR lodged against 22
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। अवैध कटों के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए पिछले दो माह में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एनएचएआई के अधिकारियों ने कट बंद कराए। टीम जैसे ही कट बंद करके आगे बढ़ी ढाबा मालिकों ने इन्हें खोल लिया। काम पूरा होने के बाद हुए सर्वे में जब टीम ने चेक किया तो ऐसा करने वाले 22 ढाबा संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मंगलवार को लघु सचिवालय में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जब अतिरिक्त उपायुक्त योगेश मेहता ने अवैध कट पर अधिकारियों से जवाब मांगा तो उन्होंने रिपोर्ट प्रस्तुत की। एनएच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कट को फिर बंद कराने का काम जारी है। पिछले बैठक के लंबित 17 मामले और नए छह एजेंडों पर बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट रखी गई कि आईडीटीआर करनाल की ओर से प्रशिक्षण के लिए 730 लोगों का पंजीकरण किया गया जिसमें से 726 ने प्रशिक्षण पूरा किया। आरटीए कार्यालय की ओर से भारी वाहनों के 104 लाइसेंस जारी किए गए जबकि 557 का नवीनीकरण किया गया। मेरठ रोड पर नगला फार्म के नजदीक मिरगाहन गांव में प्रवेश बिंदु पर गति अवरोधक बनाने और शहर के विश्वकर्मा चौक पर गड्ढों के स्थायी समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में एसडीएम प्रदीप कुमार, असंध के एसडीएम राहुल, घरौंडा के एसडीएम राजेश सोनी, जीएम रोडवेज कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



जिले में जांची केवल 160 स्कूल बसें

सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत जिले में 160 बसों की जांच की गई। यह भी बताया गया कि 2025 में जिला में 759 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 342 लोगों की मौत हुई जबकि वर्ष 2024 में 692 दुर्घटनाओं में 325 लोगों की मौत हुई थी। बताया कि जिले में दुर्घटना संभावित सात स्थानों की पहचान की गई है। इस पर एडीसी ने कहा कि इस बारे में अगली बैठक में बताया जाए कि क्या चिह्नित स्थान पिछले साल भी यही थे। उन्होंने मेरठ चौक से यमुना केनाल पर अवैध कटों के कारण होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए ग्रिल लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed