फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DFSC sent notice to the inspector in the case of cutting wrong gatepass for paddy purchase

बाइक, स्कूटर के नंबर पर गेटपास काटने का मामला: डीएफएससी ने निरीक्षक को भेजा नोटिस, हैफेड डीएम ने रिकॉर्ड किया तलब

Wed, 15 Dec 2021 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 11:23 PM IST
सार

करनाल की इंद्री अनाज मंडी में धान खरीद के लिए बाइक, स्कूटर के नंबर पर गेटपास काटने के मामले की विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
DFSC sent notice to the inspector in the case of cutting wrong gatepass for paddy purchase
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

करनाल की इंद्री अनाज मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों और ट्रक की जगह ई-रिक्शा, स्कूटर और बाइक के नंबरों पर 250 से 461 धान के कट्टों के गेट पास जारी करने के मामले में डीएफएससी, हैफेड व हरियाणा स्टेट वेयर हाउस के तीनों विभागों में हड़कंप मचा है। 

विज्ञापन

 

डीएफएससी ने इंद्री अनाज मंडी में खरीद निरीक्षक और एएफओ को दो दिन का कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। वहीं हैफेड के डीएम ने उठान करने वाले ठेकेदार से रिकॉर्ड तलब कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन

अन्य अनाज मंडियों में भी इसी तरह कटे हैं गेट पास

बताया जा रहा है कि इंद्री अनाज मंडी ही नहीं अन्य अनाज मंडियों में भी इसी तरह बाइक, स्कूटर सहित अन्य वाहनों के नंबर के गेट पास काटे गए हैं। वहीं एक ही ट्रक से अलग-अलग मंडी में गेट पास कटे हैं। जिस ट्रक नंबर से इंद्री अनाज मंडी में गेटपास कटा है उसी दिन कुछ समय के अंतराल में निसिंग अनाज मंडी में भी उसी ट्रक के नंबर से गेटपास काटे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस से जांच कराने की मांग

अधिवक्ता राजेश शर्मा का कहना है कि इस तरह का भ्रष्टाचार हर साल होता है किसी पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती। ऐसे में इस मामले की जांच विजिलेंस से या हेडक्वार्टर से गठित टीम द्वारा कराई जाए, क्योंकि इन अधिकारियों के सामने ही यह गेट पास काटे गए हैं ऐसे में ये अधिकारी निष्पक्ष जांच नहीं कर सकते। यह जांच जिले की सभी अनाज मंडियों की कराई जाए।

सीसीटीवी की फुटेज जांची जाएं

मामले में इंद्री अनाज मंडी की सीसीटीवी फुटेज को शामिल करना जरूरी है, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज से यह साफ हो जाएगा कि जिस समय बाइक, स्कूटर आदि नंबर के गेट पास कटे हैं। उस दौरान वहां से कोई वाहन धान के कट्टे लेकर गुजरा है या नहीं, वहीं उस दौरान वाहन नहीं गुजरा तो यह फर्जी गेट पास काटा गया है ताकि राइस मिलर बिहार का चावल लाकर सरकार को दे सके। 

असंध अनाज मंडी के तीन निरीक्षकों को भी जारी किया है नोटिस 

अनाज मंडी में गड़बड़ी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले घीड़, जुंडला और असंध मंडी में गड़गड़ी सामने आ चुकी है। असंध अनाज मंडी में डीएफएससी द्वारा तीन निरीक्षकों को दो दिन का नोटिस जारी किया है। जिसका जवाब उन्होंने डीएफएससी को दे दिया है। जिसका खुलासा वीरवार को किया जाएगा।

बाइक, स्कूटर के नंबर पर गेटपास जारी करने के मामले में इंद्री अनाज मंडी में खरीद निरीक्षक व एएफओ को दो दिन का कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उनका जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, डीएफएससी, करनाल 

 

बाइक के नंबर पर गेट पास काटने के मामले में उठान करने वाले ठेकेदार से रिकॉर्ड तलब किया है। कुछ रिकॉर्ड वह वीरवार को जमा कराएगा। उस रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। -अनिल अहलावत, डीएम हैफेड करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed