फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Devotion is the medium to take the soul to God: Piyush Muni

भक्ति आत्मा को परमात्मा तक पहुंचाने का माध्यम : पीयूष मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Devotion is the medium to take the soul to God: Piyush Muni
- श्री घंटाकर्ण देवस्थान पर श्रद्धालु संगम में भजनों पर झूमे भक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। इंद्री रोड स्थित श्री आत्म मनोहर आराधना जैन मंदिर श्री घंटाकर्ण देवस्थान पर श्रद्धालु संगम आयोजित किया गया। जिसमें दिनभर भजनों पर श्रद्धालु झूमे। संत पीयूष मुनि महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भक्ति आत्मा को परमात्मा तक पहुंचाने का माध्यम है। भक्तिपूर्ण समर्पण से असंभव को भी संभव किया जा सकता है।
श्रद्धालु संगम में सबसे पहले श्री घंटाकर्ण बीजमंत्र के सामूहिक जाप से देवी शक्ति का आह्वान किया गया। मुनि संयमेश, साध्वी जागृति ने न देर है न अंधेर है यह तो कर्मों का फेर है भजन गाया, तो श्रद्धालु नितिन और राशि जैन ने इस देव को शत-शत वंदन है चरणों में अर्चन है भजन पेश किया। निशा जैन, रीटा जैन ने भी दास चरण नित ध्याऊं मुक्ति को दिलाओ प्रभुवर भवसागर मैं तर जाऊं और पुष्पा गोयल, कर्मवीर चौहान, रानी जैन आदि ने ओ घंटाकर्ण महावीर मेरी नैया पार लगा दो तेरे दर पे जो भी आवे भजन गाया। जिसमें श्रद्धालु झूमने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद संत पीयूष मुनि महाराज ने कहा कि पराशक्तियों की दैवी कृपा से अलौकिक सफलता पाई जा सकती है। श्री घंटाकर्ण जी महाप्रभावी, भक्तवत्सल देवता हैं जिनकी कृपा व्यक्ति को निहाल तथा मालामाल कर देती है। इनमें भक्तों के संकटों को टालकर भक्त के जीवन को निर्विघ्न मनाने की अप्रतिम क्षमता है। परालौकिक शक्तियां भक्ति से प्रसन्न होकर कंगाल को मालामाल, साधनहीन को साधनसंपन्न तथा दर-दर ठोकरें खाने वाले को भी शाही ठाठ-बाट से युक्त बना देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में परिवहन, महिला बाल विकास मंत्री हरियाणा असीम गोयल के प्रतिनिधि के रूप में उनके भाई रितेश गोयल सपरिवार शामिल हुए। कांग्रेस नेता जगदीप चौधरी, पंचकूला नगर निगम पार्षद अक्षयदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में संगत ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed