{"_id":"678d659cb3e97c9d06064c10","slug":"devotees-worshiped-shiva-in-shri-ram-temple-karnal-news-c-18-knl1008-563498-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: श्रीराम मंदिर में भक्तों ने की शिवस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: श्रीराम मंदिर में भक्तों ने की शिवस्तुति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर आठ के श्रीराम मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवस्तुति का आयोजन किया गया। सुबह से शिवभक्त मंदिर में पहुंचने लगे और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने शिव स्तुति का पाठ किया और भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कराया।
मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर चर्चा की और उसमें शामिल होने के प्रति उत्साह दिखाया। पंडित अनिल हरीश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। शिवलिंग का शृंगार फूलों से किया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या भी आयोजित की गई। अनु खट्टर ने, छोड़ो छोड़ो रे घर का झमेला, लग गया कुंभ का मेला... भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। वीना सेठ ने, तू टेंशन ले मत यार तेरा सांवरिया देख रहा... और सुशील मदान ने, शान जितनी भी हमारी जग में रहे, पर भोले बाबा हम तेरे दर के भिखारी रहें... भजन प्रस्तुत किया। शाम को महिला मंडल की ओर से सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान अशोक मदान, वेद दुआ, संतोष, चंद्र अरोड़ा, चरणजीत अरोड़ा, सीमा बंसल, संजीव ढींगरा, मुरारी बत्रा, चंद्र बत्रा, ऊषा ढींगरा, रविंद्र तनेजा, रेनू तनेजा, पवन धमीजा, सरोज शर्मा और ऊषा बत्रा समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।