फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Devotees bought idols of Maa Durga

Karnal News: भक्तों ने खरीदी मां दुर्गा की मूर्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Devotees bought idols of Maa Durga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नौ अप्रैल यानी आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं जो कि 17 अप्रैल तक चलेंगे। श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नौ अप्रैल से शिव वासंतिक काल युक्त नाम का नया विक्रमी संवत 2081 शुरू होगा। इस संवत का राजा मंगल और मंत्री शनि होगा। पहले नवरात्र पर सुबह 10 बजे या फिर अभिजीत मुहूर्त में श्री दुर्गा मूर्ति के सम्मुख सहित घट स्थापना करके अखंड दीप जलाकर श्री दुर्गा शप्त शती का पाठ करना और समृद्धि के लिए मिट्टी के पात्र शुद्ध रेत में जौ बीज कर पाठ करना शुभ रहेगा।


बाजार में बढ़ी खरीदारी

नवरात्र को लेकर शहर में माता के पूजन के लिए सामग्री, मूर्तियां और चित्रों की खरीदारी हो रही है। दुकानदार हरीश ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से श्रद्धालु मां दुर्गा की छोटी-बड़ी मूर्तियां और चित्र पसंद कर रहे हैं, वहीं मां का शृंगार करने के लिए उनके वस्त्र और अन्य सामग्री खरीद रहे हैं। माता का व्रत रखने के लिए श्रद्धालु जहां जौ बोएंगे उसके लिए मिट्टी का बर्तन, जौ, देसी घी, माता की चुनरी और कंजकों को देने के लिए सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र मुहूर्त

नवरात्र शुभारंभ नौ अप्रैल

कलश स्थापना मुहूर्त-सुबह 6:2 बजे से सुबह 10:16 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 बते तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed