फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Devotees are angry due to lack of water in the canal

Karnal News: नहर में पानी न आने से श्रद्धालुओं में नाराजगी

Sun, 26 Oct 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 26 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees are angry due to lack of water in the canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी यमुना नहर में शनिवार को भी पानी न आने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। वहीं वार्ड 20 के पार्षद सुधीर यादव ने बताया कि दो माह से छठ पूजा सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश यादव सिचाई विभाग के एससी और अन्य अधिकारियों से मिल रहे हैं, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में पश्चिमी यमुना नहर में पानी न होना अच्छी बात नहीं है। सुधीर यादव ने बताया कि उन्होंने नगर निगम के कर्मचारी बुलाकर घाट की सफाई करवा दी गई है। छठ की पूजा करने के लिए लाखों श्रद्धालु पश्चिमी यमुना नहर पर आते हैं ऐसे में अगर पानी नहीं आता तो लोग नहर के बीच में जाने पर मजबूर होंगे, नहर में अगर लोग चले गए तो कुछ भी हो सकता है।

कर्मचारियों की की घाट की सफाई
नगर निगम और सिचाई विभाग के कर्मचारियों ने घाट और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई तो की लेकिन काटे पेड़ पौधे सड़क किनारे ही फैंक दिए, जिससे आने जाने वालों को बुरा लगता है। वहीं निगम ने घाट के आपपास अस्थाई शौचालय भी खड़े किए है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed