फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Development work will happen at a faster pace in the next 33 years: Manohar Lal

अगले 33 वर्षों में अधिक तेजी से होंगे विकास कार्य : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Development work will happen at a faster pace in the next 33 years: Manohar Lal
- मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धी तक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के लंबे शासन काल की तुलना में भाजपा सरकार 2014 से लेकर वर्ष 2047 तक 33 सालों में तेजगति से 13 गुणा अधिक विकास कार्य करेगी और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएगी।

वह रविवार को मोदी सरकार 11 साल संकल्प से सिद्धी तक करनाल लोकसभा क्षेत्र की कार्यशाला में उपस्थित पार्टी कार्यकताओं व पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार ने अपने सुशासन के 11 साल पूरे कर लिए है। भारत सरकार ने इस अवधि के दौरान देश को विकास के मामले में प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज की कार्यशाला में शामिल पार्टी कार्यकर्ता बूथ लेवल व शक्ति केंद्र कार्यकर्ता तक बात पहुंचाए ताकि आमजन तक पार्टी की नीतियों व कामों को पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कंवर पाल गुज्जर, भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेन्द्र राणा, विधायक प्रमोद विज, विधायक मनमोहन बढ़ाना, पूर्व सांसद संजय भाटिया ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


सरल पारदर्शी व्यवस्था को आगे बढ़ा रही नायब सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा
पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा में बीते 11 साल की सरकार के दौरान जो सरल व्यवस्था और परिवर्तन के माध्यम से बदलाव आया है, उसे आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। हरियाणा में 2014 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व बनी सरकार ने घुण लगी व्यवस्थाओं का सुधार करते हुए विकासवाद की नीति को गति दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनके संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed