फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Development work will be done in Nilokheri with two crore rupees.

Karnal News: नीलोखेड़ी में दो करोड़ से होंगे विकास कार्य

Wed, 15 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 15 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Nilokheri with two crore rupees.
नीलोखेड़ी। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने मंगलवार को दो करोड़ 15 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि वार्ड-7 के पोल्ट्री क्षेत्र से डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने में 90 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बाद वहां की 7500 वर्ग मीटर जमीन को समतल किया जाएगा। इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। शहर के 20 से अधिक पार्कों के सुंदरीकरण व नवीनीकरण पर 1.10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च और गोल मार्केट में फव्वारे के निर्माण कार्य पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे। नपा चेयरपर्सन सनमीत कौर, सचिव डाॅ. राहुलदास, मुकेश भारती, जयभगवान सीकरी, राजबीर शर्मा, शिवनाथ कपूर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed