फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Deputy Commissioner took the salute of the march past

07. उपायुक्त ने ली मार्च पास्ट की सलामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:48 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner took the salute of the march past
करनाल। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की शनिवार को असंध की अनाज मंडी में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उपायुक्त अनीश यादव ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, एसडीएम मनदीप कुमार, डीएसपी विजय देशवाल, नगराधीश मयंक भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को असंध की अनाज मंडी में भव्य ढंग से मनाया जाएगा। समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे तथा और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उन्होंने बताया कि करनाल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में करनाल के सांसद संजय भाटिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसी प्रकार घरौंडा उपमंडल में गुहला चीका के विधायक ईश्वर सिंह, इंद्री उपमंडल में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान हरियाणा पुलिस पुरूष एवं महिला प्लाटून, होमगार्ड, एनसीसी आर्मी सीनियर डिवीजन विंग, एनसीसी आर्मी सीनियर विंग करनाल व असंध के सीनियर सैकेंड्री स्कूल व जेपीएस अकादमी की एनसीसी आर्मी विंग की प्लाटून तथा एमएम पब्लिक स्कूल असंध की स्काउटस एण्ड गाईडस की प्लाटुन शामिल हुई। परेड कमांडर विजय देशवाल, डीएसपी करनाल के कुशल मागदर्शन में समूची परेड ने मार्च पास्ट किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला में सभी स्थानों पर होने वाले कार्यक्त्रस्मों के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग से स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

103
हरियाणा पुलिस के जवानों ने किया मार्च पास्ट
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नई अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास शनिवार को बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा ने इस अवसर पर ध्वजारोहण किया और उपस्थित परेड की सलामी ली।
अंतिम पूर्वाभ्यास में जाने से पूर्व एडीसी ने शहर के कर्ण पार्क के निकट जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय के परिसर में वीर शहीदों की याद में बने वॉर मैमोरियल स्थल पर जाकर देश के अमर शहीदों का स्मरण कर पुष्प चक्त्रस् अर्पित किया और अपनी श्रद्धांजलि दी। सेवानिवृत्त अध्यापक अविनाश भारद्वाज और एईओ संगीता ने संयुक्त रूप से पीटी करवाई। इस दौरान कार्यक्त्रस्म स्थल भारत माता की जय से गूंज उठा। इसके पश्चात माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तेरी मिट्टी में मिल जावां, गीत की रिकॉर्डिंग पर शानदार प्रस्तुति दी। दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जय जवान-जय किसान शीर्षक पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किया। 15 अगस्त के दिन मुख्य समारोह में करनाल के सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि होंगे, जो सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। उपमंडलाधीश करनाल अनुभव मेहता ने अंतिम पूर्वाभ्यास में ध्वजारोहरण के लिए पधारी एडीसी डा. वैशाली शर्मा, पुलिस और शिक्षा विभाग से आए अधिकारियों के साथ सभी प्रतिभागियों का जिला प्रशासन की ओर से धन्यवाद किया। इस अवसर पर डिप्टी डीईओ महावीर सिंह, डीएसपी मुकेश कुमार, घरौंडा राजकीय स्कूल के प्राचार्य इंद्रजीत सिंह, मंच संचालक अध्यापक डा. भूपेन्द्र सिंह, स्काउटस के जिला संगठक सियाराम तथा सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों की संयोजक ईशा चौधरी मौजूद रहे।

बाक्स
अनाज मंडी में हुई रिहर्सल
इंद्री। स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोउल्लास एवं धूमधाम से मनाने के लिए अनाज मंडी इंद्री में अंतिम रिहर्सल की गई।जिसमें एसडीएम डॉ आंनद शर्मा ने परेड की सलामी ली। एसडीएम ने बताया कि आगामी सोमवार को अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्त्रस्म में थानेसर विधायक सुभाष सुधा मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचकर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed