फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Deputy CM

डिप्टी सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM
घरौंडा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को अचानक विधायक हरविंद्र कल्याण के कुटेल स्थित कल्याण फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी माता प्रेम कल्याण से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने डेढ़ घंटे तक पुराने रिश्तों की यादों को साझा किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछड़ा वर्ग ‘ए’ को पंचायत चुनाव में 8 प्रतिशत आरक्षण दे दिया है। पिछड़ा वर्ग ए का ड्रा होने के कुछ दिन बाद चुनावों की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विधायक हरविंदर कल्याण के पिता देवी सिंह की उपप्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल के साथ मित्रता थी। ताऊ देवी लाल भी बिना बताए फार्म हाउस पर आ जाते थे। ठीक उसी तरह उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी फार्म हाउस पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिन के हरियाणा के दौरे पर उनके साथ थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कुछ काम तकनीकी कारणों से रुके हुए हैं। वे भी जल्द शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन -कल्याण फार्म हाउस पर उप मुखयमंत्री का स्वागत करते विधायक हरविंदर कल्याण।
फोटो कैप्शन -कल्याण फार्म हाउस पर परिवार से मिलते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
फोटो कैप्शन -विधायक हरविंदर कल्याण की माता से मिलते दुष्यंत चौटाला।
×××××
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed