फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dependence on Gulf countries for fuel will decrease, new industrial units will be established

ईंधन के लिए गल्फ देशों पर घटेगी निर्भरता, नई औद्योगिक इकाईयां होंगी स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dependence on Gulf countries for fuel will decrease, new industrial units will be established
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ब्राजील की तर्ज पर भारत में भी गन्ने से इथेनॉल बनाने पर जोर दिया गया है। केंद्र सरकार ने आम बजट में 2025 तक ईंधन में 20 प्रतिशत इथेनॉल के मिश्रण का लक्ष्य रखा है। इथेनॉल रहित ईंधन पर दो रुपये प्रति लीटर टैक्स लगा दिया है। इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने से ईंधन को लेकर भारत की गल्फ देशों पर निर्भरता कम होगी। नई औद्योगिक इकाईयां स्थापित होंगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
गन्ने की मांग बढ़ने से किसानों के भी वारे न्यारे होंगे। अनुसंधान क्षेत्र को गन्ने से इथेनॉल व बिजली बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली गन्ने की प्रजातियां ईजाद करने की दिशा में भी काम करना पड़ेगा। ऐसे में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के करनाल स्थित गन्ना प्रजनन संस्थान क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। इस केंद्र से विकसित गन्ने की किस्में उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व बिहार में 92 प्रतिशत क्षेत्रों में लगाई जाती हैं।
विज्ञापन

बिजली व अधिक इथेनॉल उत्पादन देने वाली नई किस्में करेंगे विकसित
ब्राजील में गन्ने से चीनी बनाने के बजाय इथेनॉल बनाने पर उद्योग को स्थानांतरित किया जा रहा है। भारत सरकार भी इथेनॉल निर्माण पर जोर दे रही है। अभी तक उद्देश्य था कि गन्ना किस्मों से किसान व चीनी मिलें संतुष्ट हों। अब गन्ने से बिजली उत्पादन व इथेनॉल उत्पादन दोनों बिंदुओं पर काम होगा। बिजली उत्पादन के लिए ऐसी प्रजातियां विकसित करेंगे जिनमें बॉयोमास ज्यादा हो। ‘एनर्जिक केन’ के विकास की दिशा में अनुसंधान चल रहा है। इथेनॉल के लिए भी किस्म निकालने पर शोध किय जा रहा है जिससे ज्यादा इथेनॉल निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसके पांडे, अध्यक्ष, गन्ना प्रजनन केंद्र करनाल
रोजगार के अवसर होंगे सृजित
देश में गन्ने का रकबा करीब 51 लाख हेक्टेयर रहता है। गन्ने की खेती से किसानों, श्रमिकों व उद्योगों सहित देश के करीब 1.20 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता है। करीब 600 चीनी मिलें चीनी निर्माण कर रही हैं। सभी के पास इथेनॉल इकाई नहीं है। इस दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ईंधन में 10 प्रतिशत मिश्रण की जरूरत को पूरा करने के लिए 2020-21 में देश में 320 करोड़ लीटर इथेनॉल की मांग के अनुरूप 285 करोड़ लीटर इथेनॉल सप्लाई हुआ है।
डॉ. बक्शी राम, पूर्व निदेशक, गन्ना प्रजनन संस्थान कोयंबटूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed