फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dengue spread increased, two patients found

Karnal News: डेंगू की बढ़ी रफ्तार, दो मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Dengue spread increased, two patients found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन डेंगू के दो पॉजिटिव केस सामने आए। दूसरी ओर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 9437 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से 60 घरों के विभिन्न स्थानों पर मच्छर का लार्वा मिला और 37 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। वहीं, मंगलवार को जांच किए गए 25 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों में से दो केस पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 14 पर पहुंच चुकी है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक छह लाख 57 हजार 540 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 2453 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 1178 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 2,320 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 14 डेंगू के केस आ चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में जगह-जगह जलभराव एवं गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आस-पास एवं घर के अंदर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आस-पास होने वाले जलभराव, गमले एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्र एवं घरों की छतों पर रखी अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने फॉगिंग के दिए आदेश
जिले में लगातार दूसरे दिन डेंगू के दो केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अब विभाग ने जहां डेंगू के केस मिले हैं। उक्त पॉजिटिव घर के 100 मीटर के दायरे में फॉगिंग करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिससे आस-पास रहने वाले लोगों को डेंगू के बढ़ते प्रकोप से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed