फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   dengue patients found

सेहत महकमे की कोशिश फेल, डेंगू के नौ और मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
dengue patients found
सिविल अस्पताल का बाहरी दृश्य - फोटो : Yamuna Nagar
तमाम कोशिश के बाद भी सेहत महकमा डेंगू को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। बुधवार को 155 सस्पेक्टेड केसों में से नौ मरीजों को और कंफर्म डेंगू पाया गया है। एक के बाद एक डेंगू पीड़ित मरीज मिलने से विभाग में हड़कंप की स्थिति है। पिछले एक सप्ताह के भीतर ही ये सभी केस मिले हैं। हालांकि विभाग ने डेंगू के लारवा को खत्म करने के लिए दवा टेमीफॉस और काला तेल डाला, लेकिन प्रयास सफल नहीं रहे। वहीं विभाग के आंकड़ों के मुताबिक डेंगू के आठ साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 2012 से लेकर अब तक जिला में 1954 सस्पेक्टेड और 392 कंफर्म केस मिले हैं।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों कें मिले कंफर्म केस
शांति कॉलोनी जगाधरी यूपीएचसी गंगानगर।
आदर्श नगर, कैंप यूपीएचसी कैंप।
मॉडल कॉलोनी यमुनानगर।
छोटा मॉडल यमुनानगर।
गांधी धाम जगाधरी।
मॉडल कॉलोनी
रामनगर सीएचसी सरस्वती नगर
संजय विहार कॉलोनी।
अराइंयावाला प्रतापनगर।
शादीपुर पीएचसी कलांपुर।
तेजली नजदीक कर्ण रिजोर्ट।
ईस्ट भाटिया नगर।
खानपुर पीएचसी हैबतपुर।
शास्त्री कॉलोनी।
शास्त्री कॉलोनी।
न्यू हमीदा कॉलोनी।
विशाल नगर।
इस तरह रहा डेेंगू का असर
साल सेस्पेक्टड कंफर्म
2012 45 18
2013 209 56
2014 16 2
2015 309 122
2016 549 65
2017 466 70
2018 280 42
2019 155 17
चार दिन चलाया था अभियानडेंगू के कंफर्म केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहर में 40 वर्करों की टीम तैयार की थी। जिन्हें अलग-अलग कॉलोनियों में भेजकर कूलर, पानी की टंकी, खुले प्लॉट, गमलों में लारवा की जांच की। जिसके बाद टीम ने मौके पर ही 200 से अधिक घरों को डेंगू का लारवा मिलने के बाद नोटिस दिए गए। बकायदा टीम पर निगरानी रखने के लिए सात सुपरवाइजर लगाए गए थे, जिनकी सीधी रिपोर्टर हेट क्वार्टर से रही। उधर, कॉलोनी में डेंगू के कंफर्म केस मिलने के बाद बाद आसपास रह रहे लोगों में भय का माहौल हैं।पांव पसार चुका डेंगू-शहर में डेंगू पांव पसार चुका है। डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। इन मच्छरों के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। ये मच्छर दिन में, खासकर सुबह काटते हैं। डेंगू बरसात के मौसम और उसके फौरन बाद के महीनों यानी जुलाई से अक्टूबर में सबसे ज्यादा फैलता है क्योंकि इस मौसम में मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं। एडीज इजिप्टी मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता। काटे जाने के करीब 3-5 दिनों के बाद मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखने लगते हैं। शरीर में बीमारी पनपने की मियाद 3 से 10 दिनों की भी हो सकती है।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के तरीके
अपने आस- पास कहीं भी पानी एकत्र न होने दें।
हर हफ्ते अपने कूलर को साफ करें।
अपने घर के खिड़की और दरवाजों पर जाली लगावाएं।
दिन में भी अपने घर के दरवाजे और खिड़की बंद रखें।
बाहर जाने से पहले मच्छर मारने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। -डेंगू के कंफर्म मरीजों की संख्या 17 हो चुकी है। जहां-जहां यह मरीज मिले हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर दवाई उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अलावा लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है तथा खाली प्लॉट में दवाई तथा काला तेल डाला जा रहा है।-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed