फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demonstration against non-registration of death online

Karnal News: ऑनलाइन इंतकाल दर्ज न होने पर किया प्रदर्शन

Sat, 04 May 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 04 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against non-registration of death online
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। ऑनलाइन इंतकाल दर्ज न होने पर गांव मदनपुर के ग्रामीणों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने के संदर्भ में दिनांक तीन जुलाई 2023 को उपायुक्त न्यायालय से आदेश भी पारित किए गए है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें यह जमीन अलाटमेंट प्राधिकरण करनाल की ओर से 28 जून 1976 को अलॉट की गई थी, जिसका उनका सबूत भी मौजूद है। इस दौरान उन्होंने इस जमीन पर काफी पैसा खर्च करके इसे कृषि योग्य व रहने योग्य बनाया था। अब इस जमीन पर उनके लाखों रुपए के रिहायशी मकान भी बन गए है।
विज्ञापन

उपायुक्त कोर्ट की ओर से इस संदर्भ में तहसीलदार करनाल को आदेश दिए गए है। बावजूद इसके संबंधित पटवारी की ओर से उनकी जमीनों का इंतकाल नहीं किया जा रहा है। इस कारण से ग्रामीण 10 माह से पटवारी के पास चक्कर लगाने को मजबूर है। ग्रामीणों की प्रशासन से मांग है कि उनकी जमीन का जल्द से जल्द संबंधित पटवारी द्वारा ऑनलाइन इंतकाल दर्ज करवाया जाए। इस मौके पर रामपाल, रामदिया, दर्शन आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed