फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demonstration against non-availability of drinking water...

Karnal News: पेयजल न मिलने पर किया प्रदर्शन

Wed, 24 Jan 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 24 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against non-availability of drinking water...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। आदर्श गांव भागल में पिछले करीब एक पखवाड़ा से पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है, इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने के बावजूद पानी की आपूर्ति बहाल न किए जाने से ग्रामीणों में सरकार व जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। इसी रोष स्वरूप आज ग्रामीणों ने विभाग व सरकार के जोरदार प्रदर्शन नारेबाजी की। ग्रामीण मेवा सिंह, बीरमति, सुखदेइ, महावीर सिंह, रूलदू राम, जीत सिंह, अमन व सुरजीत सिंह ने बताया कि वे पिछले 15 दिनों से जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। कहा कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते आज उन्हें जिससे रोष प्रदर्शन करना पड़ा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें चीका-पिहोवा रोड को जाम करना पड़ेगा।


कुछ समय पहले गांव में बनी पुरानी टंकी को तोड़ा गया था। काफी प्रयासों के बाद भी टंकी से निकालने वाली पाइप लाइन नहीं मिली, जिसके चलते गांव में पेयजल सप्लाई बाधित हुई है। आज लगभग दस फुट गहराई में जाकर लाइन मिल गई है और उसे जोडऩे के लिए कर्मचारी देर शाम तक लगे हुए हैं। सुबह तक गांव में पेयजल की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


- इंदराज पंवार, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग चीका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed