{"_id":"575c5f664f1c1b0e369c5362","slug":"demolition-in-power-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर हाउस में तोड़फोड़, बिजली कर्मियों पर डंडों से हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर हाउस में तोड़फोड़, बिजली कर्मियों पर डंडों से हमला
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में घ्ाायल अादमी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड स्थित कुटेल पॉवर हाउस पर गत रात कुछ लोगों ने बिजली कर्मचारियों पर लाठी और डंडों से हमला बोल दिया तथा पॉवर हाउस में जमकर तोड़ फोड़ की। हमले में घायल हुए दो कर्मचारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरौंडा में भर्ती करवाया गया। एसडीओ ने मामले की शिकायत मधुबन पुलिस को की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार की देर रात तेज आंधी व बारिश के कारण बिजली बंद होने की शिकायत लेकर गांव मुबारकाबाद के कुछ लोग कुटेल पॉवर हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारी कृष्ण व प्रदीप से अभद्र व्यवहार करते हुए लाठी, डंडों से हमला बोल दिया। इसके साथ ही लाखों रुपये का सामान तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसडीओ प्रवीन दहिया पॉवर हाउस पहुंचे और हमले में घायल दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए सीएचसी घरौंडा में दाखिल करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। एसडीओ प्रवीन दहिया ने बताया कि बिजली विभाग ने शुक्रवार को दिन के समय गांव मुबारकाबाद में छापेमारी करते हुए ग्रामीण रामनिवास के घर पर बिजली की चोरी पकड़ी थी।
शुक्रवार की रात को तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण क्षेत्र की बिजली बंद हो गई थी। उसके कुछ देर बाद ही रामनिवास बिजली बंद होने की शिकायत का बहाना लेकर तीन लोगों के साथ कुटेल पावर हाउस में पहुंचा था। जहां उसने कर्मचारी कृष्ण व प्रदीप के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए लाठी डंडो से हमला किया। इसके साथ ही पॉवर हाउस में भी तोड़ फोड़ की जिससे पॉवर हाउस में खिड़की, दरवाजे, फर्नीचर सहित बिजली के सामान को नुकसान पहुंचाया। जिससे पॉवर हाउस में करीब 1.29 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हमले में घायल कर्मचारियों को सीएचसी घरौंडा में भर्ती करवाकर मामले की सूचना पुलिस को दी है। एसडीओ प्रवीन दहिया ने मुबारकाबाद निवासी रामनिवास, रामफल, नरेश सहित चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
पुलिस जांच अधिकारी रामआश्रे ने बताया कि कुटेल पॉवर हाउस में गत रात कुछ लोगों ने बिजली कर्मचारियों के साथ लाठी डंडों से हमला करने व पॉवर हाउस में तोड़फोड़ करने की शिकायत एसडीओ ने दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है।