फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demanded two lakhs in the name of showing less quantity of opium, SI arrested, three absconding

Karnal News: अफीम की मात्रा कम दिखाने के नाम पर मांगे दो लाख, एसआई गिरफ्तार, तीन फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Demanded two lakhs in the name of showing less quantity of opium, SI arrested, three absconding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल।
रिश्वत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। करनाल की एंटी नारकोटिक्स सैल में कार्यरत एसआई को पचास हजार रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन पुलिसकर्मी फरार है। जिनको सस्पेंड कर दिया गया और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही। आरोपियों ने एक किलो अफी पकड़ी थी। जिसमे से 4.50 ग्राम अफी गायब कर दी गई। अफीम कम करके आरोपियों ने दो लाख रुपये की डिमांड की। जिसमे 50 हजार रुपये की रिश्वत पहले ले ली।
आरोपी सुल्तान के भाई नफे सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस को बताया था कि एंटी नारकोटिक्सि के एसआई चंदेश्वर समेत चार पुलिसकर्मियों ने एक किलो अफीम में करीब साढ़े चार सौ ग्राम अफीम कम कर ली। एसआई और पुलिसकर्मियों ने आरोपी से दो लाख रुपये की डिमांड की। जिसमे पचास हजार रुपये आरोपियों से पहले ही ले लिए थे। आरोपी सुल्तान के भाई नफेसिंह ने पुलिस को रिकॉर्डिंग भी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी। जांच में रिश्वत लेने की पुष्टि के बाद करनाल एंटी नारकोटिक्स सैल के एसआई चंदेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो एसआई और एक कांस्टेबल फरार है। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी का चार दिन का रिमांड लिया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-----------

अफीम की मात्रा कम दिखाने के लिए मांगी रिश्वत एंटी नारकोटिक्स सैल में तैनात पुलिसकर्मी एस आई बलवान सिंह ने आरोपी से कहा कि वह अफीम की मात्रा कम दिखा देगा। इसके लिए दो लाख रुपये मांगे। आरोपी सुल्तान सिंह की जमानत भी जल्द होने की बात कही थी। जिसमे आरोपी से पहले ही पचास हजार रुपये ले लिए गए। बाकी रकम की डिमांड की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

रिश्वत के मामले में एसआई चंदेश्वर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो एसआई और एक कांस्टेबल को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एसआई को कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
शशांक कुमार सावन
एसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed