{"_id":"684c8c87ab4dcb9c67084831","slug":"demand-to-cancel-the-case-filed-against-the-employee-leader-karnal-news-c-18-knl1008-669152-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्मचारी नेता पर दर्ज केस रद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्मचारी नेता पर दर्ज केस रद करने की मांग
Sat, 14 Jun 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विभिन्न सगठनों का प्रतिनिधिमंडल सीटू जिला सचिव जगपाल राणा पर दर्ज एफआईआर रद्द करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक से मिला। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि एसपी ने उन्हें बताया है कि मामले में पुलिस ने डीवीआर जब्त कर ली है और जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले फव्वारा पार्क में आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील वर्कर, ग्रामीण चौकीदार, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, वन मजदूर, रिटायर कर्मचारी, सर्व कर्मचारी संघ, जनवादी महिला समिति, दलित अधिकार मंच, अखिल भारतीत खेत मजदूर यूनियन और किसान संगठनों ने बैठक की। प्रधान सतपाल सैनी, ओपी माटा ने कहा कि नौ अप्रैल को सीटू जिला सचिव जगपाल राणा व उसके परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करके जगपाल राणा को 40 दिन जेल में बंद रखा गया।
जगपाल राणा और उसका बेटा झगड़े में शामिल ही नहीं थे। पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि जगपाल राणा व उसके परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा रद्द किया जाए। मामले के जांच अधिकारी और थाना सदर प्रभारी पर भी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर सेवा राम, सुशील गुज्जर, सतपाल सैनी, शीशपाल, जगमाल सिंह, अमरपाल, ओम प्रकाश सिहमार, उधम सिंह राठी और बलराज मौजूद रहे।