फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demand put before the minister to build shops on municipal land

Karnal News: नपा की जमीन पर दुकानें बनवाने की मंत्री के समक्ष रखी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Demand put before the minister to build shops on municipal land
घरौंडा। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा शनिवार को रेलवे रोड स्थित दुकानदारों की समस्या से रूबरू होने के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में पहुंची और दुकानदारों की समस्या का मुख्यमंत्री से मिल जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। शनिवार को स्कूल में पहुंचीं शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का विधायक हरविंदर कल्याण और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया। साथ ही स्कूल में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर काफी दुकानें हैं। दुकानदार नगर पालिका की जमीन में दुकानों का निर्माण कराने के लिए विधायक हरविंदर कल्याण से कई बार गुहार लगा चुके हैं। दुकानदारों की मांग को देखते हुए विधायक हरविंदर कल्याण शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के साथ स्कूल पहुंचे और दुकानदारों की समस्या से अवगत कराते हुए पूरा नक्शा भी दिखाया। शिक्षा मंत्री ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वे और विधायक मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेंगे और समस्या का हल किया जाएगा। मंत्री त्रिखा ने कहा कि इस समस्या के लिए विधायक हरविंदर कल्याण ने चर्चा भी की है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने शहर के लोगों से कहा कि विधायक हरविंदर कल्याण इस समस्या को लेकर कई बार उनसे मिल चुके हैं, इसलिए कल्याण ही कल्याण करेंगे। दुकानदारों से कहा कि टिकट वितरण में उनको कोई अधिकार नहीं है लेकिन ऐसे विधायक को तीसरी बार अवसर जरूर देना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed