फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demand made to the Union Minister for stoppage of several trains in Karnal

Karnal News: केंद्रीय मंत्री से की कई ट्रेनों के करनाल में ठहराव की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:31 AM IST
सार

करनाल में छठ पर्व सेवा समिति मंडल ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन सौंपा। समिति ने बिहार जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की। मंत्री ने मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Demand made to the Union Minister for stoppage of several trains in Karnal

विस्तार

करनाल। छठ पर्व सेवा समिति मंडल ने वीरवार को शहर में पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से ज्ञापन सौंपते हुए कई ट्रेनों के करनाल में ठहराव की मांग की है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि अगर श्रमजीवी एक्सप्रेस, गरीब रथ, हमसफर एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस करनाल में रुकेंगी, तो इससे बिहार आने जाने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। छठ पर्व सेवा समिति मंडल (सूर्य मंदिर) के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कहा कि विशेष ट्रेनों के करनाल में ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही है। करनाल से बिहार जाने वाली ट्रेनों की संख्या बहुत कम है। शहीद एक्सप्रेस पहले करनाल रुक कर जाती थी। बाद में इसका रूट वाया अंबाला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पार्षद सुधीर यादव, अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, रोहित कुमार, राम दयाल यादव, शत्रुघन राय, नागेंद्र महतो आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed