{"_id":"69139947fee257554701e3d3","slug":"delhi-on-high-alert-after-blast-checkpoints-set-up-vehicles-checked-karnal-news-c-18-knl1008-778731-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिल्ली में धमाके के बाद हाई अलर्ट, नाके लगाए, गाड़ियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिल्ली में धमाके के बाद हाई अलर्ट, नाके लगाए, गाड़ियों की जांच
Wed, 12 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला के पास हुए धमाके के बाद करनाल में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जिलेभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर थाना क्षेत्र में नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों, होटलों और धर्मशालाओं में पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं। बाहर से आने वाली हर गाड़ी की जांच की जा रही है। खुफिया विभाग भी लगातार सक्रिय है।
करनाल पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय और अंतर जिला सीमाओं पर निगरानी कड़ी कर दी है। शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान जिस भी दोपहिया वाहन या व्यक्ति पर संदेह हुआ उसकी तलाशी ली गई। उत्तर प्रदेश सीमा पर मंगलौरा चौकी के पास और शेरगढ़ टापू गांव के पास नाका लगाकर चेकिंग की गई।
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में सुरक्षा बढ़ाई गई है। जिलेभर के थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गों पर नाके लगाकर वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील की। कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या वाहन की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है। किसी को घबराने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
-- --
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर जांच की गई
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना पुलिस ने दिन में कई बार चेकिंग की। ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की गई। प्लेटफार्म पर बैठे हुए लोगों के बैग से सामान निकालकर गहनता से जांच की गई। ट्रेनों के अंदर भी यात्रियों के सामान की जांच हुई। लगातार उद्घोषणा कर लोगों को संदिग्ध वस्तु या सामान की सूचना जीआरपी थाना पुलिस को देने की हिदायत दी गई।
-- -- -
तरावड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया नाका
तरावड़ी। दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीलोखेड़ी और तरावड़ी के बीच सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों की जांच की गई। आने-जाने वाले वाहन चालकों से पूछताछ भी हुई। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह अभियान चलाया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से पहले ही निपटा जा सके।