फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Deepanshi won the 100 meter race

Karnal News: 100 मीटर दौड़ में दीपांशी ने मारी बाजी

Thu, 21 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 21 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Deepanshi won the 100 meter race
125....कबड्डी  प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

इंद्री। शहीद उधम सिंह स्टेडियम नन्हेडा में खंड स्तरीय अंडर-11 खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। 100 मीटर दौड़ में दीपांशी ने पहला, पाखी ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में आलिया ने प्रथम, रवनीत कौर ने दूसरा व आरजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में परी ने पहला, रिया ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में जन्नत जनेसरों ने प्रथम, आलिया जपती छपरा ने द्वितीय व ज्ञान ज्योति स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में नन्हेड़ा गांव ने पहला और सरवन माजरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में ज्ञान ज्योति हाई स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही और राजकीय स्कूल नन्हेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में मिकुल ने पहला, वीर ने दूसरा व मनीष प्रताप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में हिमांशु ने पहला, तन्मय ने दूसरा व कुशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी बीरबल की लड़कियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जिसमें मुस्कान, देविका, निशा और रॉक्सी ने अलग-अलग भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। लड़को की 100 मीटर दौड़ में विराज ने पहला स्थान और राजकीय विद्यालय गढ़ी बीरबल के देव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांस्कृतिक प्रतियोगिता के परिणाम
लड़कियों के ग्रुप डांस में खानपुर प्रथम, दून पब्लिक स्कूल द्वितीय, और भौजी खालसा की टीम तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में टपरियों पहले, गढ़ी बीरबल की लड़कियां दूसरे व ब्याना तीसरे स्थान पर रही। एकल नृत्य लड़कों में टपरियों पहले तथा इंद्री दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed