फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   death of line man, angry ralative, road jam, karnal

बिजली कर्मी की मौत पर भड़के परिजन, लगाया जाम

Fri, 19 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 19 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
death of line man, angry ralative, road jam, karnal
जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला

करनाल जिले के घरौंडा कस्बे के गांव कोहंड स्थित पावर हाउस के सामने लाइन पर काम करते समय करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत हो गई। परिजनों ने पावर हाउस में ड्यूटी पर तैनात कर्मी व अन्य अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कोहंड असंध मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार रमेश सिंगला, बिजली निगम के एक्सईएन यशवीर सिंह और थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। जाम लगभग पांच घंटे तक लगा रहा। जिससे वाहनों की लंबी लाईन लगने के साथ साथ रक्षाबंधन मनवाने के लिए जा रही महिलाएं भी जाम में फंस गई। इससे उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


गांव गुढा निवासी संजीव कुमार (32) पुत्र धर्मबीर सिंह कोहंड पावर हाउस में लाइनमैन के पद पर तैनात था। गत 13 अगस्त को दोपहर तीन बजे पावर हाउस के सामने बिजली के खंभे पर लाइन ठीक कर रहा था तो इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू होने पर वह करंट लगने से झुलस गया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान वीरवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन व बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी
बिजली कर्मी की मौत की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण कोहंड पावर हाउस के सामने एकत्रित हो गए और कोहंड-असंध मार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन व बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि पावर हाउस के चार बिजली कर्मियों ने साजिश के तहत संजीव को करंट लगवाकर उसकी हत्या की है। ग्रामीणों ने उन कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब पांच घटों तक जाम लगाए रखा। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई तथा सैकड़ों वाहन चालक व यात्री जाम में फंस गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने व शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर परिजनों का गुस्सा शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पावर हाउस में कार्यरत एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने पावर हाउस में कार्यरत चार बिजली कर्मियों पर लाइनमैन के कार्य करते समय बिजली सप्लाई चालू कर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की मांग पर चार बिजली कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया है। जांच जारी है।
- मनोज कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed