{"_id":"68a61ff188ab5c75fe070a1b","slug":"deadly-attack-on-a-youth-karnal-news-c-18-knl1008-719614-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवक पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: युवक पर किया जानलेवा हमला
Thu, 21 Aug 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी। काम से घर लौट रहे एक युवक पर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया। दुर्गा काॅलोनी निवासी ललन ने बताया कि 17 जुलाई की शाम करीब सात बजे वह काम से लौट रहा था। तभी क्षेत्र के अर्जुन ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। कार्रवाई के लिए उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। केस दर्ज होने से पहले आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए इलाज का खर्च देने का आश्वासन दिया। इस पर उन्होंने राजीनामा कर लिया। अब उन्होंने इलाज का खर्च मांगा तो आरोपी ने धमकी देना शुरू कर दिया। जांच अधिकारी अनूप का कहना है कि जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन