{"_id":"61c62e8094d2ec15956cbb26","slug":"dead-body-of-young-man-found-mother-suspects-son-s-friend-of-murder-karnal-news-knl938617111","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का मिला शव, मां को बेटे के दोस्त पर हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का मिला शव, मां को बेटे के दोस्त पर हत्या का शक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। गांव पनोड़ी के व्यायामशाला के पीछे पुलिस ने 30 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। शव के पास तीन सिरिंज, एक खाली छोटी शीशी व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। मृतक की पहचान भोला कॉलोनी निवासी अजय के रूप में हुई है। मृतक की मां मूर्ति ने युवक के दोस्त पर हत्या करने का शक जताया है।
शुक्रवार को गांव अराईपुरा निवासी किसान अपने खेत में गया था। उसने खेतों के पास एक युवक का शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बाद में मृतक के परिजनों के पास भी पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली तो उन्होंने शव की शिनाख्त की। मृतक अजय शहर की भोला कॉलोनी का रहने वाला था। मृतक की माता ने बताया कि वीरवार को उसका बेटा अजय कॉलोनी के ही अपने दोस्त के साथ शोक सभा में गया था, लेकिन रात को नहीं लौटा। शुक्रवार को उसके दोस्त की मां उनके घर पर अजय की जानकारी लेने गई तो उसके बेटे का मोबाइल भी दोस्त के पास था।
मृतक के शव के पास सिरिंज व एक शीशी पड़ी थी। पुलिस का मानना है कि युवक की मौत नशे के कारण हुई है। वहीं मृतक की मां के आरोपों की भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गांव पनोड़ी की व्यायामशाला के पीछे एक शव होने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक भोला कॉलोनी का रहने वाला अजय था। मृतक की माता ने अजय की हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।