{"_id":"66527f41b88a3acd64079649","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-karnal-news-c-18-knl1008-396953-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- वीरवार शाम दोस्तों के साथ गया था घूमने फिर नहीं लौटा था घर
संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। एचआईआरडी काॅलोनी निवासी एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि हर्ष वीरवार रात से घर से गायब था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह वह अपने घर के पास खाली पड़े एक मकान में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। डीएसपी विजय कुमार व एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया।
एचआईआरडी काॅलोनी निवासी लीला कृष्ण ने बताया कि उसका 28 वर्षीय बेटा हर्ष अपने दादा प्रेम नाथ के साथ हिमाचल से वीरवार शाम चार बजे घर आया था। उसने बताया कि उसका मोबाइल गुम हो गया है। इसके बाद वह 100 रुपए लेकर मोबाइल की सिम खरीदने चला गया।
कुछ देर बाद वह घर लौट आया लेकिन शाम करीब छह बजे फिर अपने दोस्तों के साथ कहीं चला गया लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। जब वे उसकी तलाश करने लगे तो शुक्रवार को पास की खाली पड़े मकान में हर्ष का शव मिला। थाना बुटाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।