फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of missing laborer found in canal, two colleagues suspected of murder

Karnal News: लापता मजदूर का नहर में मिला शव, दो साथियों पर हत्या का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing laborer found in canal, two colleagues suspected of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चार दिन से लापता 27 वर्षीय मजदूर का शव गुरुनानक नगर के समीप नहर से मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों ने उसके दो साथियों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

मृतक के परिजन राधेश्याम ने बताया कि बहादुर ज्योति नगर में परिवार के साथ रहता था। उसके दो बच्चे हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अक्सर रात को वह देर से घर पहुंचता था। 11 जून की रात को वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद जब उन्होंने पता किया कि बहादुर के साथ कौन था तो उन्हें दो व्यक्तियों पर शक हुआ। जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शनिवार को बहादुर का शव नहर में मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बहादुर के दो साथियों ने ही उसके साथ मारपीट कर नहर में फेंका है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बहादुर का शव मिल चुका है। परिजनों ने जिन दो लोगों पर आरोप लगाए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद मामले का खुलासा होगा।
- सुशील कुमार, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed