फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of laborer found in sack, case of murder

Karnal News: बोरे में बंद मिला श्रमिक का शव, हत्या का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of laborer found in sack, case of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडी की आढ़त में रविवार रात श्रमिक का शव बोरे में बंद मिला है। आढ़त के कर्मचारियों ने बोरे से शव मिलने की पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस मृतक के साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
रविवार रात ढाई बजे अनाजमंडी की आढ़त नंबर 338ए में रखी गेहूं से भरी बोरियों को श्रमिक हटा रहे थे। इस दौरान एक बोरी में गेहूं न होने का शक हुआ। बोरी को खोला गया तो उसमें से शव निकला। इसके बाद श्रमिकों ने आढ़ती को खबर दी और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मृतक की पहचान संतोष (35) के रूप में हुई। वह बिहार के समस्तीपुर निवासी ठेकेदार संजीत के पास काम करता था। ठेकेदार के पास करीब 12 श्रमिक हैं, जो गेहूं की भराई और लोडिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संतोष की हत्या कर उसे बोरे में बंद कर आढ़त में रखने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ठेकेदार समेत संतोष के साथ मंडी में काम करने वाले श्रमिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संतोष के परिजनों को खोजा जा रहा है। पुलिस को अभी सिर्फ इतना पता है कि मृतक बिहार का रहने वाला है। उसके पास घर के पते का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। उसके फोन का डाटा भी निकाला जा रहा है, जिससे पता चल सके कि वारदात की रात उसकी मौजूदगी कहां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
शव पर चोट का निशान नहीं था। गले पर भी निशान नहीं था, जिससे कहा जा सके कि गला दबाकर हत्या की गई है। ऐसे में हत्या कैसे की अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल सकेगा।
बोरे में जिंदा बंद कर अंदर रखने का शक
मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि संतोष को जिंदा ही बोरे में बंद करने के बाद आढ़त के अंदर गेहूं के बोरों के साथ रख कर शटर बंद कर दिया गया। जिससे संतोष का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस का शक फिलहाल संतोष के साथी श्रमिकों पर हैं। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में साथी श्रमिकों के साथ संतोष का झगड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
संतोष 20 वर्ष से ठेकेदार के पास कर रहा था काम
बिहार का रहने वाला संतोष करीब 20 साल से अनाज मंडी में अलग-अलग ठेकेदार के पास काम करता आ रहा था। फिलहाल वह ठेकेदार संजीत के पास काम कर रहा था। ठेकेदार के पास से भी संतोष के घर का पता संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिल सका है।


अनाज मंडी की एक आढ़त के अंदर बोरे में मजदूर का शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।
- कमलदीप राणा, एसएचओ, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed