फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of an elderly woman living a lonely life was found in a closed house

एकाकी जिंदगी बिता रही बुजुर्ग महिला का बंद मकान में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an elderly woman living a lonely life was found in a closed house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। नेवल गांव में बृहस्पतिवार शाम एक 65 वर्षीय महिला अपने ही मकान में मृत पड़ी मिली। बताया जाता है कि महिला पैरालाइज होने के कारण उस घर में एकाकी जीवन जी रही थी। कोई परिजन या रिश्तेदार उसका हाल तक जानने नहीं आता था। बदबू आने पर पड़ोसी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद परिजनों को बुला कर शव उनके सुपुर्द कर दिया। महिला की पहचान माला श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो कि दिल्ली की मूल निवासी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार महिला की शादी सैनिक स्कूल कुंजपुरा के तत्कालीन प्रिंसिपल के पीए राजकुमार के साथ हुई थी, लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी। कुछ समय बाद सहमति के तौर पर दोनों ने तलाक ले लिया। इस दंपती की कोई संतान नहीं थी। इसके बाद महिला इधर-उधर किराए के मकान में रहकर अपना गुजर-बसर करती रही। कुछ समय तक एकाकी जीवन बिताने के बाद महिला को सहारे की जरूरत महसूस हुई तो उसने एनडीआरआई के एक कर्मचारी राजेंद्र के साथ रहने लगी, हालांकि राजेंद्र पहले से शादीशुदा था। कुछ दिनों तक गृहस्थ जीवन ठीक तरह चलता रहा, लेकिन एक दिन अचानक राजेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

पैरालाइज होने के बाद असहाय हुई महिला
पति की मौत के बाद सदमे में महिला का शरीर पैरालाइज हो गया था, जिसके चलते वह कहीं नहीं जा सकती थी। उसे संभालने वाला कोई रिश्तेदार या निकटजन उसका हाल जानने तक नहीं आया। महिला खुद ही फोन से कॉल कर किसी ढाबे वाले से खाना मंगा कर खा लेती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सभी पहलू ध्यान में रखते हुए जांच की गई है। कोई भी संवेदनशील तथ्य सामने नहीं आया। तीन चार दिन पूर्व महिला की मौत होने का अंदेशा प्रतीत हो रहा है, क्योंकि शव में कीड़े चल रहे थे। महिला का किसी के साथ विवाद नहीं था।
हिमांद्री कौशिक, एएसपी, इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed