फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of a young man found hanging in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in suspicious circumstances
करनाल। सेक्टर 32-33 क्षेत्र में रेजीडेंसी सोसायटी में तीसरी मंजिल पर एक निजी अस्पताल में काम करने वाले लैब तकनीशियन का खून से लथपथ शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। मृतक पर एक दिन पहले ही अंबाला की रहने वाली एवं उसके साथ ही अस्पताल में कर्मी रही डायटिशियन पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा था। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने फिलहाल शव कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मधुबन निवासी अमन एक निजी अस्पताल में लेब टैक्निशियन के तौर पर काम करता था। वह रेजीडेंसी में तीसरी मंजिल पर कमरे में रहता था। उसके साथ कमरे पर ही उसी अस्पताल की डायटिशियन महिला कर्मी भी रहती थी। चर्चा है कि ये दोनों लव इन रिलेशनशिप में रहते थे। वीरवार को अंबाला कैंट में अमन ने महिला कर्मी के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद उसके खिलाफ अंबाला में मामला भी दर्ज कराया गया था। शनिवार को अमन का शव कमरे में ही फंदे पर लटका मिला है, जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया है तो वहीं मामला भी गहरा गया है। सेक्टर 32-33 थाना के एसएचओ राजीव कुमार का कहना है कि शव मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है, जिसका रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी
विज्ञापन

-
परिजन कर रहे थे अमन की तलाश
परिजनों को जब पता चला कि अमन ने अंबाला में अपने साथ रहने वाली कर्मी पर चाकू से हमला किया है। इसके बाद वे अमन से मिलना चाहते थे। उसे काल की तो मोबाइल बंद मिला। वे अस्पताल पहुंचे तो वहां भी नहीं मिला। बाद में फ्लैट पर गए तो वहां उसका खून से लथपथ शव लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
अंबाला पुलिस में दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाए थे कि वह मधुबन के निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। वहीं अमन भी लैब में काम करता था। पहचान हुई तो दोस्त बन गए। अमन ने खुद को अविवाहित बताया था और उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। बाद में उसे पता चला कि वह दो बच्चों का पिता है तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद वह एक मार्च 2022 से नौकरी छोड़कर घर रहने लगी थी। अमन शादी के लिए दबाव बना रहा था। दो मई को जब वह घर पर अकेली थी तो वह पहुंच गया और जब उसने शादी से वहां भी इनकार कर दिया तो उस पर मुंह दबाकर चाकू से हमला कर दिया। वह पहले भी उसे मारने की धमकी दे चुका था। उसने यह भी कहा था कि वह उससे शादी करेगा और पहली पत्नी को तलाक दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed