फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of a half naked man found in a paddy field

Karnal News: धान के खेत में अर्धनग्न मिला व्यक्ति का शव

Sat, 17 Aug 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 17 Aug 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a half naked man found in a paddy field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निगदू। निगदू रोड स्थित मोहड़ी जागीर गांव में धान के खेत में एक युवक का शव अर्धनग्न हालत में मिला। मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि सुनील शाम छह बजे घर से निकलकर अपने दोस्त के साथ गया था। वह अपना फोन भी घर पर ही छोड़ गया था और जाते समय उसने सिर्फ इतना कहा था कि दाल-चावल बना लो, वह आकर खा लेगा लेकिन वह वापस नहीं लौटा। उसने बताया कि शव की हालत देखकर लग रहा है कि उसे डंडों से पीटा गया और धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

उसके पति सुनील की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई है। मृतक के भाई राम निवास ने बताया कि उसका भाई मजदूरी कर अपने परिवार को पालन-पोषण कर रहा था। अब उसके जाने के बाद परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कुछ लोगों ने की है, जिनसे उसकी पहली दोस्ती थी लेकिन बाद में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में हत्या लग रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। - रमेश कुमार, थाना प्रभारी निगदू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed