{"_id":"6547fee13815f7ac550787c7","slug":"dead-body-found-hanging-from-a-tree-suspicion-of-murder-karnal-news-c-18-knl1008-257731-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, हत्या का शक
विज्ञापन
- युवक के कान, बाल और चेहरा जला मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एनडीआरआई चौक से आगे बलड़ी बाईपास के पास एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। पुलिस के मुताबिक युवक के बाल, कान और चेहरा जला हुआ है। शव करीब एक दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस ने शव की पहचान के लिए मोर्चरी में रख दिया है।
रविवार शाम राहगीरों ने बलड़ी बाईपास की तरफ एक पेड़ पर गमछे से शव लटका देखा। जिसकी हत्या का अंदेशा भी जताया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में फंदा लगाने की बात सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि शव का अभी पोस्टमार्टम होना है। जिसके बाद स्पष्ट होगा कि हत्या की गई है या फिर आत्महत्या है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कुछ महीने पहले सेक्टर-32-32 थाना क्षेत्र के जंगल में युवक का कंकाल पेड़ पर लटका मिला था। मरने वाला युवक 19 साल का था। हत्यारोपी युवक का सिर काटकर साथ ले गए। पुलिस को पेड़ पर सिर कटा कंकाल मिला था। बाद में परिजनों ने शिनाख्त करने के बाद मामले का खुलासा किया था। उसकी हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी। जो कि अपने प्रेमी के साथ करनाल में रह रही थी।
विज्ञापन
एक युवक का पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला है। आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
- बलजीत सिंह, एसएचओ सिविल लाइन