{"_id":"5e6bf7d88ebc3ea4f0191c91","slug":"dead-body-arrived-20-days-after-the-murder-of-a-young-man-in-america-karnal-news-knl25086564","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में युवक की हत्या के 20 दिन बाद पहुंचा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका में युवक की हत्या के 20 दिन बाद पहुंचा शव
विज्ञापन
अमेरिका के कैलीफोर्निया में युवक की हत्या के 20 दिन बाद शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव उपलाना पहुंचा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। पांच वर्षीय बेटे गुरशान ने पिता को मुखाग्नि दी तो सभी की आंखें नम हो गयीं।
अमेरिका के एक स्टोर में काम कर रहे मनिंदर की हत्या के बाद मनिंदर का शव देर रात्रि दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहां से सुबह साढ़े छह बजे उसके पैतृक गांव उपलाना के डेरा साईयां वाला पहुंचा। इससे पहले परिजनों ने सरकार और लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। सभी की मदद से शव को वापस लाया जा सका। मनिंदर अपने पीछे पत्नी अमनदीप कौर, सात वर्षीय पुत्री गुरशिरत और पांच वर्षीय पुत्र गुरशान को छोड़ गया है। मृतक मनिंदर के साले युद्धवीर ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 10 लाख रुपये की सहायता दी। साथ ही अन्य लोगों की मदद से ही शव को भारत लाया जा सका है, जिससे मनिंदर को अंतिम समय अपनी माटी नसीब हो सकी है। गौरतलब है कि असंध के डेरा साईयां वाले (उपलाना गांव) का रहने वाला मनिंदर लगभग नौ महीने पहले ही अमेरिका गया था, जहां लगभग 6 महीने जेल में रहने के बाद मनिंदर छूट गया था और कैलीफोर्निया के एक स्टोर पर काम कर रहा था। वहां 22 फरवरी को एक लुटेरे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके 20 दिन बाद सभी के सहयोग से मनिंदर का शव भारत लाया गया।