{"_id":"662c4cedd8b7d0e5fa0a2376","slug":"dc-sp-inspected-sensitive-booths-karnal-news-c-18-knl1008-376592-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डीसी, एसपी ने संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डीसी, एसपी ने संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
Sat, 27 Apr 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। लोकसभा चुनाव के लिए मूनक खंड के बल्ला व बाल राजपूताना गांव में उपायुक्त व पुलिस अधिक्षक ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से गांव के माहौल की जानकारी लेते हुए गांव की समस्याओं के बारे में भी चर्चा की।
उपायुक्त ने बताया कि हर युवा जो 18 वर्ष का हो गया अपनी वोट बनवाकर मतदान आवश्यक करें। जो युवा 18 वर्ष से अधिक है वह किसी कारण वंश वोट नहीं बनवा पाए वह दो दिन के अंदर बीएलओ से संपर्क कर वोट बनवा सकते है। इस दौरान डीसी ने ग्रामीणों ने उनकी समस्याओं के बारे में संज्ञान लिया। ग्रामीणों ने पानी की निकासी की मुख्य समस्या बताया।
उन्होंने कहा कि गली में पानी खड़ा होने के कारण छात्रों को स्कूल से छुट्टी लेनी पड़ती है और कई छात्रों को चोट भी आ चुकी है। गांव में बीमारी फैलने का भी खतरा रहता है। उन्होंने जल्दी ही इसका समाधान करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। युवाओं से स्टेडियम के बारे में जानकारी ली और कहा की स्टेडियम की साफ-सफाई जरूरी है। इस मौके पर एसडीएम वीरेंद्र ढुल, बीडीपीओ प्रशांत कुमार, डीएसपी समोता, नायब तहसीलदार स्नेहा, दिनेश पटवारी, सुनील मान, सरपंच सुरजीत राणा, सचिव रिंकू, कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।