{"_id":"c2719448a30b237a6718d5709e08265e","slug":"dc-removed-red-light-in-his-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने अपनी गाड़ी से उतरवाई लाल बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने अपनी गाड़ी से उतरवाई लाल बत्ती
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 31 Dec 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए कुरुक्षेत्र के उपायुक्त निखिल गजराज ने सोमवार को लघु सचिवालय में अफसरों की गाड़ियों से लाल बत्ती उतरवाई।
सोमवार को जब डीसी अपने निवास स्थान से कार्यालय के लिए निकलने लगे तो उन्होंने सबसे पहले अपनी गाड़ी की लालबत्ती उतारने के आदेश अपने ड्राइवर को दिए।
पूरा दिन लघु सचिवालय में डीसी की गाड़ी से उतरी हुई लालबत्ती की चर्चा रही।
वहीं कुछ अधिकारियों ने डीसी से नसीहत लेते हुए अपनी गाड़ी से नीली बत्तियां उतार दीं। इसके बावजूद लघु सचिवालय में कुछ ऐसे भी अधिकारी थे जो अपने सीनियर की गाड़ी से लाल बत्ती उतारी हुई देखने के बावजूद अपनी गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर मुस्कुराकर सचिवालय से निकल गए।
इसी दौरान लघु सचिवालय से निकलते समय एक महिला अधिकारी ने अपने ड्राइवर को लताड़ भी लगाई की मेरी गाड़ी से बत्ती क्यों उतारी। जब उनके ड्राइवर ने महिला अधिकारी को बताया कि उपायुक्त की गाड़ी से भी लाल बत्ती उतरी हुई है तो अधिकारी ने तब भी कहा कि मेरी गाड़ी से बत्ती नहीं उतरनी चाहिए।
डीसी निखिल गजराज ने बताया कि कोर्ट के आदेशों की पालना सभी को करनी चाहिए।