फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DC plot surrounded by the villagers to meet

प्लॉट न मिलने पर ग्रामीणों ने डीसी को घेरा

Fri, 31 Jan 2014 12:59 AM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 31 Jan 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
गांव मथाना में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट न मिलने वाले बीपीएल कार्डधारकों
विज्ञापन
ने लघु सचिवालय में डीसी निखिल गजराज को कांफ्रेंस हॉल से निकलकर ऑफिस की ओर जाते समय घेर लिया।

डीसी को अपनी समस्या सुनाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बीपीएल कार्डधारकों के लिए प्लॉट की स्कीम को आए काफी समय बीत चुका है। उन्होंने डीसी को बताया कि उनके आसपास के गांवों में 100-100 वर्ग गज के प्लॉट कट चुके हैं और उनकी रजिस्ट्रयां भी हो चुकी हैं, वहीं गांव मथाना में सरपंच ने अब तक किसी भी आवेदक को प्लॉट काट कर नहीं दिए। बीपीएल कार्ड धारकों ने उपायुक्त से गुहार लगाते हुए मांग की कि उन्हें अन्य गांवों की तरह प्लॉट काटे जाएं। इस मौके पर गांव मथाना से सुमेर चंद, सुरेश कुमार, बलदेव, रणजीत सिंह, कर्मवीर, मानसिंह, पाला राम, बलवीर, सतपाल, रघबीर सिंह सहित गांव के कई व्यक्ति मौजूद रहे। इनमें रमेशो देवी, दर्शनी देवी, ओमी देवी आदि महिलाएं भी शामिल थीं।

चेक करेंगे क्यों नहीं मिले प्लॉट : डीडीपीओ
डीडीपीओ गगनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें 100-100 वर्ग गज के प्लॉटों  के संबंध में उपायुक्त की ओर से निर्देश मिले हैं। इस पर कार्रवाई की जाएगी और जांच की जाएगी कि गांव मथाना में अब तक किसी भी आवेदक को प्लाट क्यों नहीं मिले।

कोर्ट की ओर से लगा है स्टे : अशोक
गांव मथाना के सरपंच अशोक कुमार का कहना है कि 100-100 वर्ग गज के प्लॉटों पर अभी कोर्ट ने स्टे लगा रखी है। उन्होंने बताया कि इन प्लॉटों के लिए संबंधित आवेदकों का सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed