फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Daytime temperatures will rise, and nights will feel cold.

Karnal News: दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी, रात को होगा ठंड का अहसास

Mon, 13 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 13 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Daytime temperatures will rise, and nights will feel cold.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पिछले पांच दिनों से मौसम का मिजाज खुश्क है, तभी से आंशिक तौर पर अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। न्यूनतम तापमान गिरने से रात को ठंड का अहसास हो रहा है। लगातार खुश्क मौसम होने के कारण आगामी 4-5 दिन में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

करनाल जिले में 5-8 अक्तूबर के बीच कई स्थानों पर हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद तापमान में बड़ी गिरावट आई थी। सात अक्तूबर को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। रात के तापमान में भी भारी गिरावट आई। मौसम तो खुश्क हो गया है लेकिन हवा में अभी भी नमी बनी होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि तेज धूप के कारण फिर बदलाव होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में रविवार का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार से आंशिक तौर पर अधिक है लेकिन न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अब तापमान में अधिक वृद्धि तो नहीं लेकिन अधिकतम तापमान के 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जिससे दिन के समय गर्मी लगेंगी। उन्होंने बताया कि तापमान तो ये सामान्य ही है लेकिन हवा में नमी की अधिकता होने के कारण धूप लगती तेज है। आने वाले समय में कुछ उतार-चढ़ाव तो न्यूनतम तापमान में भी देखा जा सकता है लेकिन इसमें अधिक वृद्धि की संभावना कम ही है। फिलहाल किसी अन्य विक्षोभ के आने का संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन





---

पिछले हफ्ते का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
07 अक्तूबर 25.2 19.8
08 अक्तूबर 28.5 19.0
09 अक्तूबर 30.2 18.0
10 अक्तूबर 30.0 17.8
11 अक्तूबर 31.6 18.0
12 अक्तूबर 31.8 17.2
--------
अगले हफ्ते का संभावित तापमान
13 अक्तूबर 31.0 18.0
14 अक्तूबर 32.0 17.0
15 अक्तूबर 32.0 17.0
16 अक्तूबर 33.0 18.0
17 अक्तूबर 33.0 19.0
18 अक्तूबर 33.0 19.0
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed