{"_id":"68e570435580e7a3f304bc87","slug":"dayal-singh-public-school-first-in-quiz-karnal-news-c-18-knl1008-754138-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रश्नोत्तरी में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रश्नोत्तरी में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल प्रथम
Wed, 08 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और ज्ञान का परिचय देते हुए एक्वा रेजिया-स्कूल प्रश्नोत्तरी के सिटी फाइनल लिखित राउंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता टीआईएमई संस्थान ने महाराजा अग्रसेन चौक स्थित पंचायत भवन में आयोजित की। टीम ने न केवल प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि 3100 रुपये की नकद राशि और विजेता ट्रॉफी भी प्राप्त की। कक्षा 12वीं के विवेक और कक्षा 10वीं के तनिश को उनके प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत ट्रॉफियों से सम्मानित किया। अब विजेता टीम हिसार में आयोजित होने वाले रीजनल फाइनल राउंड में करनाल का प्रतिनिधित्व करेगी। संवाद
विज्ञापन