{"_id":"632f182098f43049cf207bc9","slug":"dav-pg-college-defeated-ambala-to-become-champion-karnal-news-knl122186858","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला को हरा डीएवी पीजी कॉलेज बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला को हरा डीएवी पीजी कॉलेज बना चैंपियन
विज्ञापन
DAV PG College defeated Ambala to become champion
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंटर स्टेट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। पुरुषों के मुकाबले में अंबाला को हराकर मेजबान डीएवी पीजी कॉलेज करनाल की टीम चैंपियन बनीं। प्रतियोगिता के चौथे दिन की शुरुआत भी बारिश से हुई। ऐसे में कॉलेज मैदान के बजाय मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में प्रतियोगिता हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी ने की। मुख्यातिथि के रूप में अर्जुन अवॉर्डी डॉ. दलेल सिंह और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती पहुंचे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई रोचक मुकाबले हुए। डीएवी पीजी कॉलेज की टीम ने एसए जैन कॉलेज अंबाला की टीम को 3-0 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। अंबाला की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह तीसरे नंबर पर बीएआर जनता कॉलेज कौल की टीम रही। पहले स्थान पर आने वाली टीम को 25 हजार, द्वितीय को 25 हजार रुपये और तृतीय को 10 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता एवं प्रतियोगिता के सचिव डॉ. जितेंद्र चौहान और डॉ. विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिछले वर्ष भी रहे चैंपियन, कॉलेज में खुशी का माहौल
डीएवी पीजी कॉलेज पिछली बार भी इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चैंपियन रहा। इस बार भी चैंपियन बनने पर कॉलेज में खुशी का माहौल है। प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने विजेता टीम को बधाई दी। प्रिंसिपल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।