फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   dauthrer said, to mom, going to frest, hanged

मां को बोला फ्रेश होने जा रही हूं, लगा लिया फंदा

Sun, 20 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sun, 20 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
dauthrer said, to mom, going to frest, hanged
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
हांसी रोड की गली नंबर 11 में रहने वाली एक दसवीं कक्षा की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्रा के फंदा लगाने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और छात्रा के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। छात्रा के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


छात्रा के चाचा किशन ने बताया कि उसकी भतीजी अनुुराधा उर्फ छोटी (13) वासी मकान नंबर 1130 में शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसको उनकी पिछली गली में रहने वाले एक पुलिस कर्मचारी का बेटा परेशान करता था। शुक्रवार को भी उक्त पुलिस कर्मचारी की लड़की अनुराधा उर्फ छोटी से लड़कर गई थी। इससे छात्रा परेशान थी।
विज्ञापन


शनिवार को परेशान होकर उसने अपने किराये के घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसके फंदा लगाने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ये लोग छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। सदर बाजार चौकी इंचार्ज सुल्तान सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने एक लड़के के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। रविवार को छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को बोला फ्रैश होने जा रही हूं, लगा लिया फंदा
जगदीश चंद्र वासी हाउस नंबर 1130 हांसी रोड ने बताया कि गंगाराम अपने परिवार के साथ पांच साल से उनके मकान में किराये पर रहता था। उसने बताया कि छात्रा अनुराधा उर्फ छोटी की माता की घर के पास ही मनियारी और सिलाई की दुकान है। शनिवार को छात्रा अपनी मां के साथ दुकान पर बैठी हुई थी। अचानक उसने अपनी माता को बोला की वह घर जाकर फ्रैश होकर आएगी। लेकिन काफी देर तक जब छात्रा वापस नहीं आई तो उसकी मां ने घर में जाकर देखा तो छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। 


छात्रा के पिता के दिल्ली होने के चलते नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
छात्रा का पिता गंगाराम किसी की गाड़ी पर ड्राइवर लगा हुआ था, जोकि शानिवार को गाड़ी लेकर दिल्ली गया हुआ था। शाम तक लडक़ी के पिता गंगाराम करनाल न पहुंचने के कारण पुलिस की कार्रवाई नहीं हो सकी। इसलिए छात्रा अनुराधा के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed