{"_id":"932c374621f9115233252365a5056c87","slug":"daughter-son-accused-of-killing-father-to-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी-दामाद पर जमीन के लिए पिता को मारने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी-दामाद पर जमीन के लिए पिता को मारने का आरोप
कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के गांव पलवल में अपनी बेटी और दामाद के पास रह रहे एक बुजुर्ग
विज्ञापन
की मौत के बाद मृतक के पुत्रों ने जमीन के लालच में हत्या का आरोप लगाते
हुए मामला दर्ज कराया है।
शिकायतकर्ता मलखान सिंह, सतपाल सिंह और जगदीश ने आरोप लगाया है कि बड़सालू निवासी उनके पिता फूला राम के नाम ढाई एकड़ भूमि थी।
उन्हें शक है कि उनके पिता को इस जमीन के लालच में बेटी कृष्णा और दामाद जसविंद्र आदि ने मार डाला। वहीं कृष्णा का कहना है कि उसके पिता फूला राम की तबीयत खराब रहती थी।
उसके भाई अपने पिता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। कृष्णा और उसके पति के अनुसार शनिवार रात फूला राम को खून की उल्टियां लगी थी नगर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहरहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी नसीब सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद ही सही जानकारी मिलेगी। बहरहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है।