{"_id":"5f1de9e88ebc3e9fea1d859b","slug":"daughter-s-murderd-father-does-not-regret-karnal-news-knl386097172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के हत्यारे पिता को नहीं अफसोस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के हत्यारे पिता को नहीं अफसोस
विज्ञापन
गांव उचानी में आठ साल की मासूम बच्ची का गला रेतकर हत्या करने वाले पिता को भले ही समाज कोस रहा है, लेकिन आरोपी पिता को अपने कृत्य पर कोई अफसोस नहीं है। पुलिस की मानें तो अक्सर पत्नी से होने वाले विवाद का गुस्सा आरोपी ने बेटी पर उतार दिया। पूछताछ के दौरान भी उसे घटना को लेकर कोई पछतावा नजर नहीं आया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि उसका मोबाइल बरामद किया जा सके और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य एकत्रित हो सके। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
बीते रोज गांव उचानी निवासी रोहित जो गांव में ही अड्डे पर चाऊमीन की रेहड़ी लगाता था। उसने घर में छत पर ले जाकर आठ साल की बेटी नव्या की गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब आरोपी और उसकी बेटी घर पर अकेले थे। उसकी पत्नी कृष्णा काम करने के लिए 10 मिनट पहले ही घर से निकली थी। इसी दौरान नशे में धुत पिता ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या का कारण जानने के लिए रविवार को भी पुलिस ने आरोपी बाप से पूछताछ की, लेकिन उसे बेटी की मौत का कोई अफसोस नहीं था। आरोपी के पास एक बेटा भी है जो अपने मामा के घर गया हुआ था। सदर थाना प्रभारी ललित कुमार के अनुसार आरोपी पिता को कोर्ट में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है आरोपी को अपनी बेटी की हत्या का कोई अफसोस नहीं है। आरोपी की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले में अभी जांच की जा रही है।