फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Daughter's killer mother sent to jail

बेटी की हत्यारोपी मां को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Daughter's killer mother sent to jail
गांव शेखपुरा में बेटी की गला घोट कर हत्या करने वाली कलयुगी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने महिला के घर से वह चुनरी भी बरामद कर ली है जिससे बच्ची का गला घोटा गया था।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार सुबह शेखपुरा खालसा गांव की विवाहिता प्रियंका ने घर में ही अपनी सात माह की बच्ची का चुनरी से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। महिला ने खुद ही मोबाइल से डायल 112 पर फोन कर सूचना दी थी कि उसने अपनी सात माह की बच्ची का पालन पोषण नहीं कर सकती। इसलिए उसकी चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया था। महिला को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि महिला से हत्या में इस्तेमाल की गई चुनरी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed