फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dark overcast sky, heat relief

काले बादलों से घिरा आसमान, गर्मी से राहत

Fri, 30 May 2014 11:52 PM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 30 May 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार शाम को आसमान में काली घटा छा गई।  6.6 किलो मीटर
विज्ञापन
प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। आसमान धूल से अट गया। आंधी की वजह से एक ओर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा तो दूसरी ओर तपतपाती धूप व गर्मी से राहत मिली।

आंधी के कारण दुकानदारों के बोर्ड टूट कर गिर गए। कई स्थानों पर वाहन दुर्घटना से बाल बाल बचे। कई जगहों पर बिजली व्यवस्था खराब हो गई जिसे दुरुस्त करने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे।

दोपहर तक आमजन को बेहाल कर दिया था। लू ने लोगों के चेहरों को झुलसा दिया था। पिछले कई दिन से बाजारों में गर्मी की वजह से लगा कर्फ्यू हट गया और रौनक दोबारा से लौट आई है। शुक्रवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेेल्सियस था जो घट कर 39.0 तथा न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

6.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्व से पश्चिम की ओर हवा चली। हवा में सुबह के समय नमी 80 प्रतिशत व शाम को 32 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम विशेषज्ञ श्याम सिंह चौहान के अनुसार अगले दो दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed