{"_id":"dc9e0ebfc2f6bc7481eb11020f84ff80","slug":"dark-overcast-sky-heat-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले बादलों से घिरा आसमान, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले बादलों से घिरा आसमान, गर्मी से राहत
करनाल
Updated Fri, 30 May 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शुक्रवार शाम को आसमान में काली घटा छा गई। 6.6 किलो मीटर
विज्ञापन
प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। आसमान धूल से अट गया। आंधी की
वजह से एक ओर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा तो दूसरी ओर
तपतपाती धूप व गर्मी से राहत मिली।
आंधी के कारण दुकानदारों के बोर्ड टूट कर गिर गए। कई स्थानों पर वाहन दुर्घटना से बाल बाल बचे। कई जगहों पर बिजली व्यवस्था खराब हो गई जिसे दुरुस्त करने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे।
दोपहर तक आमजन को बेहाल कर दिया था। लू ने लोगों के चेहरों को झुलसा दिया था। पिछले कई दिन से बाजारों में गर्मी की वजह से लगा कर्फ्यू हट गया और रौनक दोबारा से लौट आई है। शुक्रवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेेल्सियस था जो घट कर 39.0 तथा न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
6.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्व से पश्चिम की ओर हवा चली। हवा में सुबह के समय नमी 80 प्रतिशत व शाम को 32 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम विशेषज्ञ श्याम सिंह चौहान के अनुसार अगले दो दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।