{"_id":"6b048a59fdc9c1c932051b78","slug":"danger-on-the-highway-one-small-mistake-and-the-vehicle-could-plunge-into-a-drain-karnal-news-c-18-knl1018-1037849-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हाईवे पर खतरे में जान...जरा सी चूक और नाले में गिरेगा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हाईवे पर खतरे में जान...जरा सी चूक और नाले में गिरेगा वाहन
विज्ञापन
जीटी रोड पर नमस्ते चौक के नजदीक सर्विस लेन पर खुले पड़े नाले। संवाद
करनाल। नेशनल हाईवे-44 की सर्विस लेन पर सफर करते समय जरा सी चूक भारी पड़ सकती है। एलिवेटेड हाईवे और सर्विस लेन के बीच बना नाला कई जगह खुला पड़ा है। कहीं इस पर स्लैब ही नहीं है तो कहीं टूटकर नीचे गिर चुकी है। ऐसे में वाहन का पहिया जरा सा भी नाले की तरफ उतरा तो गाड़ी सीधे उसमें जा सकती है। कोहरे का मौसम शुरू होने के साथ यह लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
हैरानी की बात यह है कि इन खुले नालों के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। बेसहारा गोवंश भी आए दिन इनमें गिरते हैं। इसके बावजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अब तक सभी खतरनाक पॉइंट दुरुस्त नहीं कराए हैं। हर माह होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त भी नालों को ढकने के निर्देश देते हैं लेकिन इनका असर जमीन पर नजर नहीं आ रहा।
अमर उजाला की टीम ने बलड़ी बाईपास से बसताड़ा टोल प्लाजा तक सर्विस लेन का जायजा लिया तो कई स्थानों पर नाले खुले मिले। कुछ जगह स्लैब गायब थी तो कहीं टूटी स्लैब के हिस्से नाले में पड़े थे। कई स्थानों पर सफाई के लिए नाला खोलने के बाद उसे दोबारा ढका ही नहीं गया। आरोप है कि बैठक में जिस स्थान की समस्या उठती है, वहां स्लैब लगाकर रिपोर्ट दे दी जाती है, जबकि दूसरे पॉइंट पहले की तरह खुले रहते हैं।
विज्ञापन
उखड़ी स्लैब के सरिये भी बन रहे खतरा
कई जगह स्लैब टूटने से उसके सरिये बाहर निकल आए हैं। ये सरिये वाहनों के टायर पंक्चर कर सकते हैं। दोपहिया वाहनों के पहियों में उलझने से चालक का संतुलन भी बिगड़ सकता है। हाईवे पर पेट्रोलिंग टीम की गश्त के बावजूद इन स्थानों को दुरुस्त नहीं कराया गया।
तो ज्यादा जोखिम
सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ एडवोकेट संदीप राणा और तेजपाल के अनुसार कोहरे में दृश्यता कम होने पर चालक सड़क की सफेद पट्टी देखकर आगे बढ़ते हैं। कई जगह नाला इसी पट्टी के साथ खुला है और कुछ स्थानों पर पट्टी भी नहीं है। ऐसे में हल्का सा स्टेयरिंग मुड़ने पर वाहन का पहिया नाले में उतर सकता है। उन्होंने सभी खुले नालों को तत्काल ढकने की जरूरत बताई।
नालों को कवर करने का काम काफी समय से चल रहा है। ज्यादातर नाले ढक दिए गए हैं। जो अभी खुले हैं या जिनकी स्लैब टूटी हुई हैं, उन्हें भी शीघ्र दुरुस्त करा दिया जाएगा। - भानू प्रताप, सेक्शन इंजीनियर, एनएचएआई