फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dandi Yatra and Satyagraha will be visible in Karnagri

कर्णनगरी में दिखेगी डांडी यात्रा और सत्याग्रह की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dandi Yatra and Satyagraha will be visible in Karnagri
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में महात्मा गांधी चौक पर खाली पड़ी भूमि पर पर नई परियोजना डेवलेपमेंट ऑफ गांधी पार्क शुरू होने जा रहा है। पहले यहां राजस्थानी वास्तुकला पर आधारित एक दीवार बनाई गई थी। अब इसके पीछे पार्क विकसित होगा। इसमें एक दीवार पर गांधी जी के जीवन पर आधारित थीम पेंटिंग होगी। साथ ही ऐतिहासिक डांडी यात्रा से जुड़े गांधी जी और उनके सत्याग्रही साथियों के फाइबर निर्मित प्रतिमाएं लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के इस प्रोजेक्ट को 15 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सेक्टर 12 की नाइट मार्केट की सफलता को देखते हुए शहर में तीन और नाइट मार्केट विकसित करने पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए नए प्रोजेक्ट की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। फ्लाईओवर अंडर स्पेस प्रोजेक्ट सुंदरीकरण में बताया गया कि शहर से गुजरते एनएच पर 7 फ्लाईओवर पड़ते हैं। इनकी फ्लाईओवर अंडर स्पेस में सात अलग-अलग थीम पर आधारित पेंटिंग कराई जा रही है। इन दिनों लिबर्टी चौक फ्लाईओवर के नीचे पेंटिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट के सुंदरीकरण परियोजना में सेक्टर-6, 7, 13 व 14 के साथ लगती ग्रीन बेल्ट के सुंदरीकरण का काम हो रहा है। इस परियोजना में जॉगिंग ट्रैक, गेट, पाथ-वे, ओपन एयर थिएटर, सिटिंग, वाई-फाई, ब्रिक व पेवर ब्लॉक के कार्य, प्लास्टर वर्क, टोट-लोट और बिजली के काम होंगे। वैसे तो 6 पार्क विकसित किए जाने हैं, इनमें से सेक्टर 6 के पार्क नंबर 3 व 4 पर काम चल रहा है। खास बात यह है कि इस पार्क में रिफ्लेक्सोलॉजी पार्क बनाया जा रहा है। व्यक्ति इसमें नंगे पांव चलकर अपने शरीर को फिट रख सकेगा। शहर के मॉडल टाऊन, सेक्टर 13, उचाना और फूसगढ़ के सरकारी स्कूलो में मैथमैटिकल पार्क बनाए जा रहे हैं। इन पर काम शुरू हो गया है, अगले एक-दो दिन में यहां गणित के अलग-अलग फार्मूला पर आधारित आकार स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगी नई नाइट मार्केट
उपायुक्त ने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर (डब्ल्यूजेसी) पर कैनाल डेवलेपमेंट फ्रंट का पहला चरण पूरा होने वाला है। इसके काछवा रोड और कैथल रोड की दोनों एंट्री पर दी गई पार्किंग की जगह पर नाइट मार्केट लगेंगी। तीसरी नाइट मार्केट सेक्टर 8 की पार्किंग में बनाई जाएगी। स्पोर्ट इंजीनियर मोहन शर्मा को निर्देश दिए कि नाइट मार्केट में स्टाल लगाने के इच्छुक वेंडरों से संपर्क कर फरवरी में नई नाइट मार्केट की परियोजना को पूरा करें। तीनों जगहों पर प्रत्येक मार्केट में 10 से 15 अलग-अलग व्यंजनों के कार्ट लगवाएं।

गणतंत्र दिवस पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा
उपायुक्त ने बताया कि नमस्ते चौक से मीरा घाटी चौक तक सड़क का सुंदरीकरण किया जाएगा। मीरा घाटी चौक पर एक 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाएगा, जो इस क्षेत्र की शान बढ़ाएगा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर 100 फीट ऊंचे तिरंगे को पूरी गरिमा और शिद्दत के साथ लहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed